जांजगीर चाम्पा - रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद हालत में मिली अभिषेक की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
जांजगीर चाम्पा , 14-04-2023 7:02:22 PM
जांजगीर चाम्पा 14 अप्रैल 2023 - चाम्पा थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई है मामला चाम्पा थाना क्षेत्र के भोजपुर का है, जहां फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है।
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले मृतक युवक की पहचान नहीं हुई थी। बाद में जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान अभिषेक बरेठ के रूप में हुई, जो बाराद्वार बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है।

















