बिरनपुर कांड - पिता और पुत्र के हत्यारों पर पुलिस ने रखा 10 हजार का ईनाम

बेमेतरा , 14-04-2023 3:35:51 PM
Anil Tamboli
बिरनपुर कांड - पिता और पुत्र के हत्यारों पर पुलिस ने रखा 10 हजार का ईनाम
बेमेतरा 14 अप्रैल 2023 - बेमेतरा के बिरनपुर में
हुई पिता और पुत्र की हत्या के आरोपियों का पता लगाने के लिए एसपी ने इनाम घोषित किया है। सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने के बाद बेमेतरा के बिरनपुर में तीन हत्याएं हुई है। जिनमें से 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। वही बकरी चराने वाले 35 वर्षीय रहीम मोहम्मद व उसके पिता 55 वर्षीय ईदुल मोहम्मद निवासी बिरनपुर शक्ति घाट की अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या की गई थी। आरोपियों की तलाश करने के लिए एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद बकरी चराने निकले थे। फिर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी हत्या के मामले में साजा थाने में अपराध क्रमांक 92/ 2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। अपराध दर्ज करने के पश्चात अभी तक आरोपी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिसके चलते SP  ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 (ए) प्रावधानों के अनुसार आरोपियों की सूचना देने वाले या गिरफ्तारी करवाने वाले व्यक्ति को दस हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है। 

साथ ही इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH