आश्रम में गर्भवती हुई मूकबधिर नाबालिग , बड़े भाई ने किया था दुष्कर्म , DNA टेस्ट में हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आश्रम में गर्भवती हुई मूकबधिर नाबालिग , बड़े भाई ने किया था दुष्कर्म , DNA टेस्ट में हुआ खुलासा
इंदौर 14 अप्रैल 2023 - एक संस्थान में गर्भवती मिली किशोरी से उसके बड़े भाई ने ही दुष्कर्म किया था। यह खुलासा आरोपित के डीएनए टेस्ट में हुआ है। पीड़िता की मां ने तो आश्रम में ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह कपड़ा शोरूम पर काम करता है।

पीथमपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी को मूक-बधिर एवं मानसिक रूप से कमजोर होने से एक संस्थान में भर्ती करवाया गया था। इसी वर्ष फरवरी माह में पता चला किशोरी गर्भवती हो गई है। उसको छह माह का गर्भ है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ आश्रम के अंदर ही दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने शक के आधार पर रिश्तेदार, आश्रमकर्मी, ड्राइवर और कुछ किशोरों का डीएनए टेस्ट करवाया। गुरुवार को मिली एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म पीड़िता के भाई द्वारा किया गया था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 20 वर्षीय आरोपित कपड़ा शोरूम पर नौकरी करता है।

सब इंस्पेक्टर सीमा धाकड़ के मुताबिक स्वास्थ्य खराब होने पर पिछले वर्ष अगस्त में किशोरी की मां उसे घर ले गई थी।करीब एक महीने उसे घर पर पर ही रखा था। इस बीच वह बड़े बेटे के भरोसे ही घर छोड़ कर जाती थी। तबीयत में सुधार होने पर नवंबर 2022 में किशोरी को दोबारा आश्रम में छोड़ दिया।

फरवरी 2023 में आश्रम द्वारा सूचित करने पर मां उसे देखने आई। नंदानगर स्थित अस्पताल में उपचार करवाया तब पता चला उसके पेट में छह माह का गर्भ है। घटना के बाद से ही स्वजन आश्रम पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने छह माह का रिकार्ड बनाया और उन लोगों को चिन्हित किया जो इस दौरान उसके संपर्क में रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH