जांजगीर चाम्पा - हत्या के 04 आरोपी गिरफ्तार , मछली मारने के विवाद के चलते दिए थे वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हत्या के 04 आरोपी गिरफ्तार , मछली मारने के विवाद के चलते दिए थे वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा 13 अप्रैल 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 11.04.23 की रात्रि रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी निवासी महंत अपने दोस्त अशोक कुमार सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं किरण सूर्यवंशी के साथ रात्रि में गांव के मल्ला तालाब के तरफ गये थे। इसी समय संतोष कुमार यादव, आकाश यादव, प्रकाश यादव एवं विकास यादव सभी निवासी ग्राम महंत एक राय होकर लाठी डंडा से तालाब में मछली मारने आये हो कहते हुये रामेश्वर सूर्यवंशी एवं उसके दोस्तों को गाली-गलौच कर दौड़ाकर मारपीट करने लगे। जिससे रामेश्वर सूर्यवंशी गिर गया एवं इसके अन्य साथी मौके से भाग गये। रामेश्वर सूर्यवंशी को सभी आरोपी एक साथ मिलकर लाठी एवं डंडा से मारपीट किये जिससे रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 24 / 23 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया।
            
मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, गवाहों का कथन, शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम कराया गया। मर्ग जांच पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 125 / 23 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
           
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 01. संतोष यादव उर्फ भेदो उम्र 47 वर्ष , 02. आकाश यादव उम्र 25 वर्ष , 03, प्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष और विकास यादव उम्र 19 वर्ष सभी निवासी महंत को दिनांक 13.04.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
          
आरोपियों को गिरफ्तार करने में श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उनि बद्री प्रसाद तिवारी, सउनि हीरालाल एक्का, बलवंत धृतलहरे, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, म.प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, आर. रामदेव साहू, दिलीप कश्यप, शिवमोला कश्यप एवं कुलदीप खुंटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH