दस साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर किया दुष्‍कर्म का प्रयास , आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दस साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर किया दुष्‍कर्म का प्रयास , आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा
गुना 13 अप्रैल 2023 - छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने गई 10 साल की बालिका को एक युवक अगवा कर भदौरा के जंगल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। गुस्‍साए ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्‍होंने आरोपित को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने गई थी। यहां से एक व्यक्ति उसका अपहरण कर मोटरसाइकिल से ले गया। इसके साथ ही म्याना थानाक्षेत्र के ग्राम भदौरा के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बालिका को उस युवक के चंगुल से छुड़ाया और युवक की पिटाई कर उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। इसके साथ ही म्याना थाना पुलिस को सूचना दी। 

इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और बालिका को सुरक्षित बचा लिया। वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोवर्धन पुत्र रामसिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी ग्राम कदवाया जिला अशोकनगर बताया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश सगर को लगी, तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
 
इधर, पुलिस ने आरोपित गोवर्धन कुशवाह के पूर्व का आपराधिक रिकार्ड खंगाला, तो पता चला कि वह पहले भी इसी तरह के अपराध कर चुका है। शिवपुरी के इंदार थानाक्षेत्र में 2016 में उसने इसी तरह का अपराध किया गया था, जिसमें उसे 2018 में 10 वर्ष की सजा भी सुनाई जा चुकी थी। लेकिन 2000 में आरोपित जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद उसने अशोकनगर जिले के कदवाया थानाक्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका मामला भी दर्ज है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH