जांजगीर चाम्पा जिले में अब घरेलू गैस सिलेण्डरों का ब्यवसाईक उपयोग करना नही होगा असान
जांजगीर चाम्पा , 12-04-2023 1:26:05 AM
जांजगीर चाम्पा 11 अप्रैल 2023 - कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच के निर्देश दिया है। इसी तारतम्य में आज घरेलू टीम द्वारा गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के संबंध में खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुल 08 प्रतिष्ठानों में जांच की गई।
जिसमें से 03 प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग किया जाना पाया गया घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने के कारण करणी भोजनालय चाम्पा से 03 नग , पराठा हाऊस जांजगीर से 02 नग एवं ओम स्वीट्स जांजगीर से 03 नग कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।

















