जांजगीर चाम्पा - जेल की जगह जिला हॉस्पिटल में आराम फरमा रहा है छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष

जांजगीर चाम्पा , 08-04-2023 10:26:27 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जेल की जगह जिला हॉस्पिटल में आराम फरमा रहा है छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष
जांजगीर चाम्पा 08 अप्रैल 2023 - किशोरी से छेड़ाखानी के मामले में जेल में बंद पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया बीमारी का बहाना बनाकर सप्ताह भर से जिला अस्पताल जांजगीर के पेइंग वार्ड में आराम फरमा रहा है। बड़ी बात यह है कि आरोपी के हाथों में न ही हथकड़ी लगी है न ही मौके पर कोई पुलिस जवान तैनात है। जो भ्रष्ट और लापरवाह सिस्टम की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।

दरअसल, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया ने पिछले माह जिला न्यायालय में आत्म समर्पण किया था जिसको न्यायिक हिरासत में खोखरा भाठा जेल भेज दिया गया था। फिलहाल मामले की सुनवाई विशेष पाक्सो कोर्ट में चल रही है। इधर, आरोपी अंकित सिसोदिया का कुछ दिन ही जेल में व्यतीत हुआ था कि बीमारी का बहाना बनाकर सप्ताह भर से जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में आराम फरमा रहा है। मामले की जानकारी लेने जब हमारी टीम 07 अप्रेल रात साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल पहुंची। तब पेइंग वार्ड में अंकित सिसोदिया अराम फरमाता दिखा न उसके हाथो में हथकड़ी थी न ही सुरक्षा में कोई जवान तैनात था।

पूछताछ में पता चला कि अंकित सिसोदिया खूनी बवासीर के कारण अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से भर्ती है। लेकिन अब तक उसको बवासीर में अराम नहीं मिला है। जबकि बड़ी-बड़ी बीमारी वाले कैदियों को ईलाज कर एक दो दिनों में वापस जेल भेज दिया जाता है। लेकिन पैसों व उंची पहुंच वाले लोगों में ऐसा देखने को नहीं मिलता। यही अंकित सिसोदिया मामले में हो रहा है।

यह है मामला :-

पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया के ऊपर अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप था पीड़िता ने 19 अगस्त 2022 को अकलतरा थाने में आरोपी अंकित सिसोदिया के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत 354,506 ख के तहत मामला दर्ज कराया था पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित सिसोदिया नाबालिग युवती को लगातार रास्ते में छेड़खानी करता था। जिससे परेशान युवती ने उसकी जानकारी परिजनों को दी थी। तब जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी पुलिस के पकड़ से फरार था। जिसके खिलाफ विपक्षी दलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। पूरा मामला खूब सुर्खियों में छाया था। पुलिस के लगातार छापेमारी और भागमभाग से थक हारकर आखिरकार सात माह बाद मार्च 2023 में आरोपी अंकित सिसोदिया ने जिला न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जिसके बाद से खोखरा भाठा जेल में बंद है।

बड़े-बड़े माफिया, गुण्डा बदमाश जेल के नाम पर रोग ग्रस्त हो जाते है। वर्षो पुरानी बीमारी अचानक से जेल पहुंचते ही बाहर आ जाती है। जो जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में जाकर ही आराम पाते है। कुछ ऐसा ही जिला अस्पताल जांजगीर में देखने को मिल रहा है। जहां कैदी अराम फरमाते दिख रहे है। अंकित सिसोदिया भी खूनी बवासीर को लेकर पिछले एक सप्ताह से पेइंग वार्ड में आराम फरमा रहा है। जिसको VIP सुख सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH