छत्तीसगढ़ - महामाया मंदिर के पुजारी के चेहरे पर कालिख पोत कर निकाला जुलूस , पुजारी पर लगा है यह गंभीर आरोप

बेमेतरा , 08-04-2023 4:15:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महामाया मंदिर के पुजारी के चेहरे पर कालिख पोत कर निकाला जुलूस , पुजारी पर लगा है यह गंभीर आरोप
बेमेतरा 08 अप्रैल 2023 - नगर के मुख्य आस्था केंद्र और प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। क्योंकि मंदिर के पुजारी पंडित धर्मेंद्र प्रसाद पांडे पर ग्राम कजरा के एक विक्षिप्त युवक को मंदिर के गर्भगृह में बंद करने सहित नरबलि देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि मंदिर समितियों के दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि ग्रामीणों में पुजारी के कार्यों को लेकर बहुत गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने उक्त आरोपित पुजारी की नगर में जुलूस निकाले जाने पर सहमति दी। जिसके बाद जय महामाया माता के उद्घोष के साथ विवादित पुजारी के मुख पर कालिख पोत कर जुलूस निकाला गया। साजा पुलिस ने उक्त आरोपित के विरुद्ध धारा 151 दर्ज कर नरमी दिखाई है।

जबकि आमजन और समिति का कहना है कि पूरे नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्र के मुख्य मंदिर के रूप में विख्यात मंदिर के प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ है। इसके अलावा गर्भगृह में अभद्रता कार्य किया गया। जो कि भक्तों के आस्था पर भारी चोट है। यदि कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मामले में साजा थाना प्रभारी विवेक पाटले का कहना है कि अधिकारियों से चर्चा और मामले में मिले साक्ष्य के आधार पर मंदिर पुजारी पर धारा लगाकर कार्रवाई की गई है। जांच पश्चात आगे की धारा तय की जाएगी।

ND

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH