45 साल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोबारा बने दसवीं के छात्र , इस बार CM इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
45 साल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोबारा बने दसवीं के छात्र , इस बार CM इंग्लिश मीडियम स्कूल  में पढ़े
दुर्ग 08 अप्रैल 2023 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर , दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने 'केमिकल बॉन्ड' वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने 'ऑक्टेव रुल' सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH