आंशिक बादलों के बीच बढ़ने लगा दिन का तापमान , कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

मध्य प्रदेश , 08-04-2023 3:44:48 AM
Anil Tamboli
आंशिक बादलों के बीच बढ़ने लगा दिन का तापमान , कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
भोपाल 07 अप्रैल 2023 - वर्तमान में अलग - अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में कहीं कहीं दोपहर के बाद बादल छाने लगते हैं। साथ ही हल्की बौछारें पड़ने लगती हैं। हालांकि दोपहर के पहले तक तीखी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। उधर शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में 10, बैतूल में चार, मलाजखंड में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

छिंदवाड़ा, भोपाल में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं - कहीं वर्षा हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के आसपास ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब समाप्त हो गया है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मध्य प्रदेश के मध्य से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो विदर्भ, मराठवाड़ा, कनार्टक से होकर गुजर रही है।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से दोपहर के बाद बादल छाने लगते हैं। साथ ही कहीं - कहीं बौछारें पड़ने लगती हैं। हालांकि सुबह के समय आसमान साफ रहता है।

इस वजह से दोपहर तक तीखी धूप निकल रही है। जिसके चलते राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं–कहीं वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में कहीं–कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो–तीन दिन तक बना रह सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH