तालाब में डूबने से तीन मासूमो की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा , गाँव मे पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तालाब में डूबने से तीन मासूमो की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा , गाँव मे पसरा सन्नाटा
सिंगरौली 07 अप्रैल 2023 - कोतवाली थाना के सासन चौकी अंतर्गत सिद्धिकला गांव के तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई है। इस घटना की खबर जैसे ही स्वजनों को लगी तो उनके पैर तले से मानो जमीन खिसक गई हो। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। तत्काल उक्त घटना की जानकारी सासन चौकी पुलिस को दी गई। जहां मौके पर थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय, चौकी प्रभारी संदीप नामदेव अपने दल बल के साथ पहुंचे। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग10 बजे की बताई जा रही है। इस हृदय विदारक घटना से गांव में शोक की लहर निर्मित है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के शव तालाब से निकाले गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन चौकी के सिद्धिकला गांव में बने तालाब में तीनों बच्चे नहाने गए थे। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शुक्रवार करीब 10 बजे संदीप केवट पिता महेश केवट उम्र 8 वर्ष, आदित्य केवट पिता मनी केवट उम्र 6 वर्ष एवं सुनील केवट पिता मनी केवट उम्र 8 वर्ष नहाने गए थे, जहां तालाब के गहरे पानी में चले जाने के कारण तालाब में डूब जाने से तीनों की मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि जब बच्चे घर में नहीं दिखे तो परिवार वालों ने ढूंढना शुरू किया। लोगों ने बताया कि तालाब में नहाने गए हैं। तत्काल स्वजन व स्थानीय लोग तालाब पर पहुंचे। देखा की मासूम कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ कपड़ों के आधार पर स्वजन तालाब में घुसे और खोजने लगे। अचानक तालाब में बच्चे दिखाई दिए। लेकिन जब तक स्वजन उन्हें बचाने पहुंचे तब तक तीनों बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर चौकी शासन पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकाल कर पंचनामा संबंधी कार्यवाही की। मौके पर थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के साथ राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH