जांजगीर चाम्पा - पलाश चंदेल गिरफ्तार फिर रिहा , जाने क्या था मामला और कब क्या हुआ

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पलाश चंदेल गिरफ्तार फिर रिहा , जाने क्या था मामला और कब क्या हुआ
जांजगीर चाम्पा 07 अप्रैल 2023 - नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से सियासत गर्मी हुई थी। पलाश चंदेल पर कुछ महीनो पहले एक शिक्षिका ने बलात्कार का आरोप दर्ज कराया था। मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने एसपी कार्यालय भी पहुंची थी और आवेदन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी । मगर अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को दुष्कर्म के मामले में देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ़्तारी फिर तुरंत रिहाई :

आपको बता दें कि हालांकि कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की वजह से उन्हें थाने से ही रिहा भी कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के बेटे प्रकाश चंदेल पर थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 72/23 धारा 376 313 भादवि एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पलाश चंदेल फरार चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए आवेदन किया। दो दिन पहले ही कोर्ट से पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत मिली थी।

आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी दिनांक 6 अप्रैल को रात्रि में की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुरूप 25000 हजार के बंधपत्र एवं स्योरिटी पर रिहा किया गया है। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी विवेचक चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। आरोपी पलाश चंदेल से मोबाइल की भी जब्ती हुई है।

19 जनवरी को हुई थी FIR :

आपको बता दें कि रेप पीड़िता युवती ने 19 जनवरी को ही पलाश के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे बाद में जांजगीर पुलिस को केस ट्रांसफर किया गया था। पीड़िता ने कहा कि 19 जनवरी को ही पलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उस वक़्त उसने कहा था की अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने इस मामले में राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसकी वजह से ही उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया रेप :

युवती ने बताया था कि 2018 के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान पलाश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार संबंध बनाता रहा, जिसके कारण 2021 में वह गर्भवती हो गई, तब पलाश ने गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका बच्चा गिरा दिया। इस बात को लेकर पलाश के साथ उसका विवाद भी हुआ था।

वकील ने क्या कहा :

हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच में मामले की 4 अप्रेल को सुनवाई हुई थी। जिसमे उनके अधिवक्ता ने तर्क रखा था कि महिला शासकीय सेवा में है और समझदार हैं इसलिए उसे शादी का झांसा नही दिया जा सकता, और फिर पहले से शादीशुदा महिला को शादी का झांसा कैसे दिया जा सकता है। तर्को को सुनने के पश्चात अंतिम सुनवाई तक पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH