हथियारबंद अज्ञात आरोपियों ने दो बसों को किया हाईजैक , यात्रियों और बस स्टाफ से की मारपीट , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हथियारबंद अज्ञात आरोपियों ने दो बसों को किया हाईजैक , यात्रियों और बस स्टाफ से की मारपीट , पुलिस जाँच में जुटी
इंदौर 06 अप्रैल 2023 - सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार दोपहर यात्रियों से भरी बसों को हाईजैक कर लिया।चालक-हेल्पर और सवारियों को पीटा और बस छीन कर ले गए। बदमाश चार थाना क्षेत्रों में बस घुमाते रहे, लेकिनपुलिस ने ध्यान नहीं दिया। देर शाम सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस हरकत में आई, लेकिन अफसर घटना को दबाने की कोशिश करते रहे।

घटना की शुरुआत दोपहर करीब सवा तीन बजे व्हाइट चर्च चौराहा से हुई थी।धार से आ रही ओम साईं राम ट्रेवल्स की बस MH 46 A 0208 में तीन बदमाश चढ़ गए। बस थोड़ी आगे बढ़ी और तीन अन्य बदमाश भी बस में बैठ गए। पिपल्याहाना चौराहा पर उनके साथी मिले और चालक अमित मनोहर कुमावत व हेल्पर इमरान के साथ मारपीट की। पिपल्याहाना चौराहा पर ही सवारियों से कहा कि बस हाईजैक हो गई है। इसके चालक से हमको हिसाब करना है।

सवारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और सामान फेंक दिया। आरोपितों ने हेल्पर इमरान को भी बाहर उतार दिया। चालक अमित को धमका कर कनाड़िया की तरफ घुमाते हुए रोबोट चौराहा पर ले आए।

करीब पौन घंटे बाद आरोपित अमित के साथ मारपीट की और फरार हो गए। थोड़ी देर बाद इसी ट्रेवल की एक अन्य बस MP 11 P 0870) देवास से आती दिखी। आरोपितों ने रिंग रोड पर बस को रोका। बस चालक रवि व हेल्पर की पिटाई कर बस पर कब्जा कर लिया।आरोपित बस को कनाड़िया क्षेत्र में लेकर फरार हो गए।

बस मालिक मोनू रघुवंशी के मुताबिक उसकी बसें धार से देवास और देवास से धार के बीच चलती है। जिन आरोपितों ने बस हाईजैक की वो सिटी बसों से एजेंटी वसूलते हैं। मंगलवार को सौ रुपये मांगने पर बस चालकों से मारपीट की थी। बस के चालक व हेल्पर ने भी मारपीट कर दी थी।

बुधवार को बदला लेने के लिए करीब 15 आरोपित आटो रिक्शा से आए और बसों पर कब्जा करना शुरु कर दिया।पहली बस को गफलत में पकड़ लिया था। गलती का एहसास हुआ तो आरोपितों ने उसी ट्रेवल्‍स की दूसरी बस को पकड़ा। आरोपित बस को मानवता नगर में सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस हरकत में आई और बस को ढूंढने के लिए टीमें बनाई। रात करीब नौ बजे बस मानवता नगर में मिल गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH