छत्तीसगढ़ - अंधविश्वास के चलते एक माँ ने 06 माह के मासूम की तालाब में फेंक कर की हत्या

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंधविश्वास के चलते एक माँ ने 06 माह के मासूम की तालाब में फेंक कर की हत्या
दुर्ग 05 अप्रैल 2023 - एक मां ने अपने ही 6 माह के दुधमुहे बच्चे की हत्या कर दी ।खुद के कोख से जन्म लिए 6 माह के जिंदा बच्चे को तालाब में फेक दिया ।इस लोमहर्षक और दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है।

पूरा मामला दुर्ग जिले का है।यहां के नागपुरा गांव में बीते 30 31 मार्च को 6 माह का बच्चा चोरी होने की पड़ताल में लगी पुलिस को पता चला है कि बच्चे की मां ने ही जिंदा बच्चे को घर के पास के तालाब में फेक दिया था और बच्चा चोरी हो गया बोलकर इलाके में शोर मचाने लगी।

दरअसल जिस बच्चे की चोरी होने की बात सामने आई थी उस बच्चे का शव घर के पास स्थित एक तालाब से बरामद हुआ था । पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला बच्चे की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच की गति और तेज कर दी ।इस क्रम में पुलिस ने जब घटना के आस पास लगे CCTV को खंगालना शुरू किया तो फुटेज देखकर पुलिस के होश उड़ गए । CCTV फुटेज में बच्चे की मां काली साड़ी पहनकर बच्चे को लेकर रात में घर से तालाब की ओर जाती हुई दिखती है ।फुटेज देखकर पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि बच्चे को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही तालाब में फेंक दिया जिसके चलते बच्चे की जान चली गई ।

पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां टोना टोटका में विश्वास रखती है और हत्या  का मामला सीधे अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है । बहरहाल पुलिस इस मामले में और भी कई खुलासे कर सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH