कोरोना ने मारी जबरजस्त उछाल आंकड़े 05 हजार के करीब , स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बात

नई दिल्ली , 05-04-2023 4:18:34 PM
Anil Tamboli
कोरोना ने मारी जबरजस्त उछाल आंकड़े 05 हजार के करीब , स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बात
नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023 - कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4435 मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार पार हो गई है। अभी 23,091 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले थे। महामारी से 11 और लोगों की मौत हो गई थी। तब केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि देश में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी (10 फरवरी 2023) अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशा-निर्देशों में उड़ानों में मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है। भारत में कोविड के बढ़ते मामलों और H3 N2 वायरस के बारे में चितित राज्यसभा सांसद हरभजन सिह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या उड़ानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू करने का कोई प्रस्ताव है।

ताज़ा समाचार

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH