तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत , गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए शव

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत , गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए शव
भोपाल 04 अप्रैल 2023 - कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित भद्भदा विश्राम घाट के पीछे सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे नया बसेरा से यहां नहाने के लिए पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिए है। आज मंगलवार को दोनों बच्चों का पीएम कराया जाएगा।

कमला नगर थाने के ASI इंतुलाल के मुताबिक राज सियोते पिता स्वर्गीय गजेंद्र सियोते (11) नया बसेरा में रहता था। उसके घर के पास दूसरा किशोर 11 वर्षीय ईशांत धुलिया पिता दिनेश धुलिया भी रहता था। राज कक्षा पांचवीं में पढ़ता था, जबकि ईशांत कक्षा सातवीं का छात्र था। दोनों मोहल्ले में रहने वाले बच्चों के साथ भदभदा विश्राम घाट के पीछे तालाब में नहाने गए थे।

यहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। साथ के बच्चों ने मोहल्ले में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस तालाब पहुंची थी। पानी गहरा होने के कारण दोनों के शव नहीं मिल रहे थे। बाद में पुलिस ने गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों के शव मिलने के बाद स्वजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।

होटल ताज और भद्भदा विश्राम घाट के पीछे मत्‍स्य पालन विभाग द्वारा तालाब बनाए हैं। इसी तालाब के पास गंदे पानी का तालाब है। इसी तालाब में बच्चे नहाने पहुंचे थे और गहरे पानी में डूब गए। एएसआई इंतुलाल ने बताया कि मतस्य पालन विभाग द्वारा चौकीदार की व्यवस्था की गई है। चौकीदार यहां नहाने के लिए मना भी करते हैं, लेकिन नया बसेरा में रहने वाले बच्चे अक्सर यहां आकर बचते बचाते नहाते हैं।

राज सियोते के पिता गजेंद्र सियोते का काफी पहले निधन हो चुका है। राज और मां, ताऊ के परिवार में साथ रहते थे। राज की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। इसी प्रकार ईशांत की एक बहन और भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। परिजन ने बताया कि वह काम पर जाते हैं और बच्चे यहां नहाने चले जाते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH