घर के कुएं में लटकी मिली पति और पत्नी की लाश , हत्या या आत्महत्या इसकी जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर के कुएं में लटकी मिली पति और पत्नी की लाश , हत्या या आत्महत्या इसकी जांच में जुटी पुलिस
अनूपपुर 04 अप्रैल 2023 - मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दंपत्ति की घर के कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके चलते आवेश में आकर दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि इस बारे अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम ऊरा निवासी हेमा बाई (उम्र 45) पति सुखसेन सिंह (उम्र 50) पिता कुशराम सिंह का शव गांव के कुएं में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद वास्आतविक कारण पता चलेगा।

जानकारी के अनुसार बेटा सुनील सिंह (उम्र 24) 31 मार्च को अपने ससुराल खूंटाटोला गया हुआ था। 2 अप्रैल को अपने घर आया तो घर के दो कमरे बंद और एक कमरा और किचन खुला हुआ था। सुनील को प्यास लगी तो कुएं में झांका। इस दौरान उसने अपनी मां का शव तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना उसने आसपास के लोगों और पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका का शव बाहर निकाला। वहीं जब पिता की तलाश के लिए कांटा डाला गया तो पिता का शव भी बाहर आया। गांव के एक आदमी ने दंपत्ति को 31 मार्च शाम 4 बजे आखिरी बार देखा था। उनका घर खेत में होने के कारण वहां लोग कम आते जाते थे। सुनील ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे। मामले में रामनगर थाना प्रभारी आरके बैस ने बताया कि दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है। दोनों ने किन कारणों से सुसाइट किया इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH