खुले बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम , ग्रामीणों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के रेस्क्यू कर निकाला बाहर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुले बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम , ग्रामीणों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के रेस्क्यू कर निकाला बाहर
रायसेन 03 अप्रैल 2023 - रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में सोमवार की सुबह हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बालक आशीष केवट गांव के बाहर बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद ग्राम में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बच्चे को ऊपर खींच लिया बच्चा स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार हल्केवीर केवट ग्राम भानपुर अपने गांव से करीब एक किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। वही उनका 10 वर्षीय बालक आशीष केवट काम करते हुए खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जाता है कि उक्त बोर करीब सौ फीट गहरा है। बालक करीब 25 नीचे फंस गया था। जिसे ग्रामीणों, सरपंच लाखन सिंह, पप्पू केवट पहुंचे उन्होंने तत्परता से बालक को सूझ बुझ से तत्काल रस्सी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

घटना की जानकारी लगते ही ADM रवीश श्रीवास्तव , SDOP राजेश तिवारी , नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, चौकी प्रभारी, घटना स्थल पर पहुंचे। बालक से चर्चा की, और ग्रामीणों के साहस और सूझ बुझ की तारीफ की। बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। SDM ने तत्काल बोरवेल को भरवा दिया है। बच्चे से पूछताछ के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रशासन ने इसके साथ ही आदेश जारी किए है कि किसी भी स्थान पर बोरवेल का गड्ढा खुला पाया जाता है तो सम्बंधित बोरवेल खनन करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH