एक और शहर का नाम बदला , अब इस नए नाम से जाना जाएगा नगर को , नाम बदलने के लिए अधिसूचना जारी

मध्य प्रदेश , 02-04-2023 11:23:21 PM
Anil Tamboli
एक और शहर का नाम बदला , अब इस नए नाम से जाना जाएगा नगर को , नाम बदलने के लिए अधिसूचना जारी
भोपाल 02 अप्रैल 2023 - यूं तो नसरुल्लागंज का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। 2021 में इसकी घोषणा भी सीएम कर चुके थे, पर नाम नहीं बदला जा रहा था। लोगों की एक उचित मांग को भी सरकार का समर्थन नहीं मिल पा रहा था। तब लोगों ने मांग के साथ यह तथ्य भी सामने रखे कि क्यों नसरुल्ला गंज का नाम भैरुंदा होना चाहिए। इसके साथ ही नगर का इतिहास भी लोगों को बताया था। इस अभियान के दौरान ही एसडीएम ने कलेक्टर को और कलेक्टर ने अपने उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक प्रस्ताव पहुंचाया। जिसके सुखद परिणाम दो अप्रैल को समाने आए। यह दिन नसरुल्लागंज के लिए बहुत खास है। क्योंकि इसी दिन नगर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है और गौरव दिवस के दिन ही सुबह जैसे ही राजपत्र जारी होने की सूचना लोगों तक पहुंची तो नगर में उत्सव मनाया जाने लगा और अभियान से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को बधाई देने लगे।

बीते वर्ष नर्मदापुरम का गौरव दिवस मनाया गया था। तब नर्मदापुरम का नाम होशंगाबाद था। गौरव दिवस के दिन होशंगाबाद नर्मदापुरम और बाबई को माखननगर का नाम दिया गया। लेकिन नसरुल्लागंज के लोग निराश हो गए। क्योंकि वे अपने नगर का नाम प्राचीन पहचान के आधार पर ही ही रखना चाहते थे। उन्होंने तुरंत अपनी आवाज बुलंद की और इस आवाज को प्रदेश स्तर तक लेकर गए।  इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अश्वासन दिया कि आपकी और आम लोगों की इस जायज मांग को हम जल्द ही पूरा करेंगे। नगर के गौरव दिवस के दिन लोगों को नसरुल्लागंज के नाम परिवर्तन के साथ भैरुंदा के रूप में सौगात मिली है।

शहर का नाम बदलने की प्रकिया लंबी होती है। जो नगर से शुरू होकर विधानसभा पहुंचती है। जहां सरकार की सहमति के बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के पास यह प्रस्ताव जाता है और वह अन्य एजेंसियों, जैसे रेल मंत्रालय, डाक विभाग, सर्वेक्षण विभाग से रिपोर्ट मांगता है और तब केंद्र इस पर अपनी मुहर लगाता है। केंद्र की सहमति से बिना यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है।

ताज़ा समाचार

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH