लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले , बीते 24 घंटे में कोरोना ने ली 27 प्रतिशत की बढ़त , कोरोना से एक मौत भी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले , बीते 24 घंटे में कोरोना ने ली 27 प्रतिशत की बढ़त , कोरोना से एक मौत भी
नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023 - केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,824 नए कोविड - 19 के मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन यानी शनिवार के आंकड़ों से 27 प्रतिशत अधिक है। ताजे आंकड़ों के चलते एक्टिव कोविड केस अब 18,389 हैं, जबकि वायरस का पता लगाने के लिए 1,33,153 टेस्ट किए गए।

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.24 प्रतिशत है।

एक्टिव केस 0.04 प्रतिशत और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.77 प्रतिशत है। 

पिछले 24 घंटों में 1,784 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई है।

कोविड महामारी की शुरूआत के बाद से, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन डोज (95.21 करोड़ सेकंड डोज और 22.86 करोड़ प्रिकॉशन डोज) दी जा चुकी है और पिछले 24 घंटों में 2,799 डोज दी गई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में 416 नए कोविड संक्रमणों की सूचना दी। इस बीच, इसी समय अवधि में एक कोविड-19 से संबंधित मौत की भी सूचना मिली है।

शहर का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.37 फीसदी हो गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,216 है, जिनमें से 716 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में 144 मरीजों के भी ठीक होने की सूचना मिली है। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,82,567 हो गई है, जबकि दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अब तक 20,10,312 है और शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 3,74,05,091 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH