स्वागत करने के बहाने नवनियुक्त भाजयुमो नगर अध्यक्ष को बुलाया , फिर माला पहनाने के बाद कर दी जम कर पिटाई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्वागत करने के बहाने नवनियुक्त भाजयुमो नगर अध्यक्ष को बुलाया , फिर माला पहनाने के बाद कर दी जम कर पिटाई
इटारसी 01 अप्रैल 2023 - भारतीय जनता युवा मोर्चा में चल रही गुटबाजी और कुर्सी की खींचतान में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल की शुक्रवार रात पिटाई कर दी गई। मारपीट करने वाला कुलदीप रघुवंशी भी भाजपा नेता है, साथ ही वह इस पद के लिए दावेदार की कतार में था, जब उसे पद नहीं मिला तो इस बात पर भड़कते हुए उसने अपनी ही पार्टी के युमो अध्यक्ष की पिटाई कर डाली। देर रात भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे निर्मल ने आरोपितों पर एफआईआर करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करीब डेढ़ साल से खाली पड़े युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पद पर मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला ने निर्मल को कमान सौंप दी। शुक्रवार शाम को ही संगठन से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इस बात से नाराज दावेदार कुलदीप रघुवंशी एवं उसके साथियों गोपाला मालवीय, दुर्गेश समेत करीब 20 युवकों ने मिलकर रात करीब 11:45 बजे निर्मल को बधाई देेने के नाम पर पहले मालवीयगंज में बुलाया, यहां पहुंचते ही युवाओं ने पहले माला पहनाई, इसके बाद निर्मल के साथ मारपीट शुरू कर दी, बीचबचाव करने आए निर्मल के साथी विनायक दुबे, अमनदीप सिंह ने जब हस्तक्षेप किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के साथ पार्टी से जुड़े युवकों द्वारा की गई पिटाई का मामला सत्ता-संगठन तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद की दौड़ में कुलदीप रघुवंशी समेत दो अन्य दावेदारों के नाम चल रहे थे, खींचतान की वजह से नियुक्ति अटकी हुई थी, इसी विवाद में पैनल में शामिल अभिषेक निर्मल को युवा मोर्चा की कमान सौंप दी गई, जिससे विवाद खत्म हो जाए, लेकिन निर्मल की ताजपोशी पर भड़के दावेदार कुलदीप एवं उसके साथियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपित कुलदीप रघुवंशी, गोपाला मालवीय, दुर्गेश के खिलाफ आइपीसी की धारा 341 , 294 , 323 , 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

इधर मामले में मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि जो घटनाक्रम हुआ वह ठीक नहीं है, यह भाजपा की रीति-नीति और परंपरा के खिलाफ है, जिन लोगों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ संगठन से निष्काषन की कार्रवाई करेंगे, वरिष्ठ नेताओं को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH