छत्तीसगढ़ - सांसद प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात
बालोद , 01-04-2023 1:00:11 AM
बालोद 31 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि और युवा आदिवासी भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया है. युवा नेता के उठाये अचानक इस कदम से लोगों में हैरानी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा कि पिछले कुछ दिनों से वे बेहद तनाव में रहा करते थे।
घटना दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र की है। जहां उन्होंने अपने निवास में फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या के पीछे स्वंय को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विक्रम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद के जिलाध्यक्ष भी थे। इसके साथ ही डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और युवा नेता के रूप में उभर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

















