स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध दिशा निर्देश जारी,,

छत्तीसगढ़ , 06-08-2020 8:23:19 PM
Anil Tamboli
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध दिशा निर्देश जारी,,
रायपुर 06 अगस्त 2020 - छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा -निर्देश जारी किया गया है। स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमामय तरीके से होगा । 

इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
 स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगें। 
     
जारी निर्देश के अनुसार किसी भी आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को शामिल नही किया जायेगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। गणमान्य नागरिकों को भी सीमित संख्या में आमंत्रित करने एवं बैठक व्यवस्था में सामाजिक व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। 

जारी निर्देश के अनुसार जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम के दौरान कोरोना वारियर्स, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं।  

जनपद एवं तहसील स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांव में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जयेगा। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान होगा। 

सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH