छत्तीसगढ़ - साली को घर में अकेला देख बिगड़ी जीजा की नीयत , बनाया हवस का शिकर , युवती से छेड़खानी का आरोपी भी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साली को घर में अकेला देख बिगड़ी जीजा की नीयत , बनाया हवस का शिकर , युवती से छेड़खानी का आरोपी भी गिरफ्तार
दुर्ग 31 मार्च 2023 - महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से आरोपित ने दुष्कर्म किया था। वहीं जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक युवती छेड़खानी का शिकार हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि आरोपित नेमू साहू (30) को एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित निवासी उमराव नगर जिला बेमेतरा के थाना थानखम्हरिया अंतर्गत उमराव नगर का रहने वाला है। आरोपित पीड़िता का रिश्ते में जीजा है। वो 27 मार्च को पीड़िता के घर पर आया हुआ था। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपित रात में उठकर उसके कमरे में गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

वहीं जेवरा सिरसा चौकी पुलिस आरोपित यशवंत बंजारे (35) निवासी शंकरपुर वार्ड 10 लाला श्यामकुंवर के बदल में चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्तमान में कैंप-2 बैकुंठधाम के पास भैरव बस्ती शारदा पारा भिलाई में किराये पर रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को पीड़िता की सहेली की तबीयत खराब होने पर जेवरा सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपित भी वहीं पर था। रात में पीड़िता अपनी सहेली के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपित ने उससे छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने जेवरा सिरसा चौकी में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी की धारा तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH