छत्तीसगढ़ - अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देख कर प्रेमी हुआ नाराज , प्रेमिका की चाकू मार कर की हत्या

दुर्ग , 31/03/2023 9:46:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देख कर प्रेमी हुआ नाराज ,  प्रेमिका की चाकू मार कर की हत्या
दुर्ग 31 मार्च 2023 - रामनवमी के दिन जंवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब सुपेला गई दो बहनों पर एक बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। दोनों बहनें नाबालिग हैं। घटना में बड़ी बहन के सीने पर चाकू पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन को एक बार चाकू पड़ने के बाद वो तालाब में कूद गई और उसकी जान बच गई।

दरअसल, आरोपित और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन दो महीने पहले आरोपित चोरी के मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से चक्कर शुरू हो गया था। आरोपित ने उसे किसी और लड़के के साथ घूमते देख भी लिया था और इस बात को सहन नहीं कर सका। जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई उसकी छोटी बहन को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद जांच में जुटी सुपेला पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपित महेश यादव (20) ने दुर्गा सुपेला निवासी सुमन साहू (15) और उसकी छोटी बहन सरिता साहू (14) को चाकू मार दिया। दोनों बहने जंवारा विसर्जन देखने के लिए शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। वे दोनों तालाब के बीच में रैंप पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान आरोपित महेश यादव चाकू लेकर वहां पर पहुंचा और सुमन साहू के सीने पर जोरदार वार किया। चाकू घोंपने के बाद वो गिरी और उसका गर्दन रैंप के दीवार से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई।

ये देखकर उसकी छोटी बहन सरिता साहू बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो आरोपित ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया, लेकिन वो रैंप के ऊपर से तालाब में कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया और सुपेला के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में शराब पीकर वहीं पर बैठा हुआ था। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपित को वहीं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही पुलिस ने आरोपित महेश यादव और उसके चार साथियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो सप्ताह पहले ही वो जेल से छूटा था।

दो सप्ताह पहले जब आरोपित जेल से छूटा तो वो सुमन साहू से मिला था। उस समय सुमन ने बोल दिया था कि उसके अपराध करने के कारण उससे संबंध खत्म कर लिया है। फिर भी आरोपित उसके पीछे पड़ा रहा। करीब 10 दिन पहले आरोपित को जानकारी हुई कि सुमन का किसी और लड़के से प्रेम संबंध हो गया है। उसने सुमन को उस लड़के के साथ घूमते हुए भी देख लिया था। ये देखने के बाद वो काफी ज्यादा आक्रोशित हो गया था और उसे मारने की योजना बना ली थी। उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था। उसे पता था कि सुमन हर बार जंवारा विसर्जन में शीतला तालाब आती है। वो तालाब के पास ही बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने सुमन की चाकू मारकर हत्या कर दी। बचाने की कोशिश करने पर आरोपित ने उसकी छोटी बहन सरिता को भी चाकू मार दिया था।

CSP भिलाई नगर निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका और आरोपित के बीच में प्रेम प्रसंग था। मृतका का किसी और लड़के से अफेयर शुरू हो गया था। आरोपित इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने ये वारदात कर दी। आरोपित के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH