प्रदेश में नया सिस्टम होगा सक्रिय , शनिवार से तेज बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने किया अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में नया सिस्टम होगा सक्रिय , शनिवार से तेज बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने किया अलर्ट जारी
भोपाल 31 मार्च 2023 - मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम से बादल छाने लगे। हालांकि गुरुवार सुबह तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इसके बाद गुरुवार दिन में भी दोपहर बाद कई स्थानों पर बादलों ने डेरा डाला। इस बीच राजधानी समेत कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

देश में बनी अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में बारिश के हालात बन रहे हैं। इसके तहत अधिकतर जिलों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश कि संभावनाएं व्यक्त की हैं।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। साथ ही एक ट्रफ लाइन भी वहां जुड़ी हुई है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन्हीं तीन मौसम प्रणालियों के कारण ही प्रदेश में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए। इसके बाद शुक्रवार को भी इसी तरह बादल रहने की संभावना है।

प्रदेश में गुरुवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 के बीच रीवा में पांच एमएम, खजराहो में दो एमएम और नौगांव में एक एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भोपाल-जबलपुर में छिट-पुट बूंदा-बांदी हुई है।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को सागर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल संभाग में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। इन स्थानों में एक अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं, श्योपुर, नीमच, मंदसौर में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग में जताई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH