तेंदुए ने डिप्टी रेंजर सहित चार लोगों पर किया जानलेवा हमला , दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 31-03-2023 2:05:00 AM
Anil Tamboli
तेंदुए ने डिप्टी रेंजर सहित चार लोगों पर किया जानलेवा हमला , दो की हालत गंभीर
शाहपुर 30 मार्च 2023 - उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली शाहपुर रेंज के ग्राम आमागोहान में गुरुवार को तेंदुआ खेतों में पहुंच गया। इस दौरान फसल की कटाई कर रहे दो किसानों पर उसने हमला कर दिया। दोनों ने जान बचाई और भागकर गांव में लोगों को सूचना दी।

वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जब तेंदुए की तलाश की जा रही थी तब उसने डिप्टी रेंजर और नाकेदार पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों को पाढर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ग्राम पंचायत नीमपानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमागोहान में तेंदुए के आतंक के बारे में सचिव संजीव नामदेव ने बताया कि आमागोहान ग्राम के किसान लालजी नवड़े और ओझू यादव गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी बीच अचानक तेंदुआ आ गया और दोनों पर झपट पड़ा।

उसके पंजों से एक के पैर और एक के पेट पर गहरे जख्म आ गए। उन्होंनेे हिम्मत से काम लिया और चीख पुकार लगाकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। गांव में पहुंचकर तेंदुए के मौजूद होने और हमला करने की जानकारी दी। गांव के लोग हाथों में लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

डिप्टी रेंजर यशवंत राव लिखितकर और नाकेदार सुनील ऊईके तत्काल ही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ वे खेतों और झाड़ियों में तेंदुए को तलाश कर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच झाड़ियों के बीच से तेंदुआ बाहर आया और डिप्टी रेंजर यशवंत राव और नाकेदार सुनील पर हमला कर दिया।

हमला करते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह उन्हें छोड़कर भाग गया। डिप्टी रेंजर और नाकेदार को गंभीर चोट आने के कारण पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के करीब तेंदुए की मौजूदगी और चार लोगों पर हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। गांव के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है।एसटीआर की टीम को बुलाया:एक साथ चार लोगों पर हमला करने और गांव के पास तक तेंदुए के पहुंच जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सूचना दी है।

रेंज आफिसर एमएस राणा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए एसटीआर की टीम आमागोहान पहुंच रही है। तेंदुए को पकड़कर टीम जंगल में छोड़ेंगी। फिलहाल आसपास के गांवों में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। रात में बाहर न निकलने और खेतों में भी अकेले न जाने की सलाह दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH