सुशांत सिंह की ही तरह एक और मशहूर टी वी एक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,

बॉलीवुड , 06-08-2020 8:00:36 PM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह की ही तरह एक और मशहूर टी वी एक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,
मुंबई 06 अगस्त 2020 - अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सुलक्षा नहीं कि टीवी जगत के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय समीर शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

समीर शर्मा सीरियल ‘ये रिश्ते है प्यार के’, ‘कहानी घर घर की’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। समीर शर्मा का शव बुधवार की रात को मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया है।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात को ड्यूटी के दौरान सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा, इसके बाद उसने घटना के बारे में सोसाइटी के दूसरे लोगों को बताया।

शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि अभिनेता ने एक दिन पहले ही आत्महत्या कर चुका था। लेकिन अब तक पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे। समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था। वे दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था। फिर वे मुंबई में एक्टिंग का सपना लेकर आए और वो सपना पूरा भी हुआ था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH