एक बार फिर डराने लगा कोरोना , क्या वापस आएगा लॉकडाउन का दौर या फिर होगी ,,,

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक बार फिर डराने लगा कोरोना , क्या वापस आएगा लॉकडाउन का दौर या फिर होगी ,,,
नई दिल्ली 30 मार्च 2023 - देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3016 नए मरीज सामने आए हैं। यह छह महीने बाद है कि एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 13,509 हो गई है। इस दौरान 14 मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,862 हो गई है। 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो और हिमाचल प्रदेश में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुआ है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.71 प्रतिशत आंकी गई है।

दिल्ली में भी कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में महामारी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। एक दिन पहले दिल्ली में 300 मामले दर्ज किए गए थे और 2 लोगों की मौत हुई थी।

इससे एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि देश में पांच महीने बाद एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 2,151 नए मामले मिले हैं। पिछले साल 28 अक्टूबर को कोरोना के 2,208 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई थी। बुधवार को कोरोना से सात लोगों (महाराष्ट्र और केरल से तीन- तीन तथा कर्नाटक से एक) की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,848 हो गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH