अगले तीन दिनों में होगी जमकर बारिश , दिल्ली सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम , अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगले तीन दिनों में होगी जमकर बारिश , दिल्ली सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम , अलर्ट जारी
नई दिल्ली 30 मार्च 2023 - मार्च के आखिरी हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देश के कई हिस्सों में दिख रहा है। अगले तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और जमकर बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च की रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे अगले दिन यानी गुरुवार 30 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 31 मार्च को तुलनात्मक रूप से भारी बारिश और गरज के साथ गतिविधियां हो सकती हैं। राजधानी दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

IMD के मुताबिक, इस वीकेंड पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन 30-31 मार्च को बारिश हो सकती है। उसके बाद तापमान बढ़ेगा। 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। 30 मार्च को राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की आशंकाएं मौसम विभाग जता रहा है। IMD के मुताबिक, 31 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH