जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप , आरोपी राज वर्मा गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 30-03-2023 2:35:06 AM
जांजगीर चाम्पा 29 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राज वर्मा उम्र 20 निवासी पेंड्री द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया एवं गाली गलौज कर मारपीट करता था। साथ ही शादी के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता था प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/23 धारा 376 , 294 , 323 , 506 भादवि. 3(2)(5) ST - SC एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी राज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी पेंड्री थाना पामगढ़ के सम्बंध में साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर लगातार पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी राज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी पेंड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के बारे में सूचना मिला कि जांजगीर में है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया है आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 29 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही DSP चंद्रशेखर परमा , उप निरीक्षक सनत मांत्रे , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र खांडेकर , विजय निराला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

















