बड़ी खबर , विधायक के भतीजे की निर्मम हत्या , पिछले 06 दिन से था लापता मृतक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , विधायक के भतीजे की निर्मम हत्या , पिछले 06 दिन से था लापता मृतक
खरगोन 29 मार्च 2023 - भगवानपुरा के विधायक केदार डावर के 17 वर्षीय भतीजे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। विधायक का भतीजा 23 मार्च से लापता था जिसका शव बुधवार को पुलिस ने शहर से करीब 5 किमी दूर डाबरिया फालिया क्षेत्र ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप सुनसान इलाके से बरामद किया है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला है।

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। आरोपितों की निशानदेही पर ही शव बरामद हुआ है। बुधवार सुबह घटनास्थल पर विधायक केदार डावर , SDOP राकेश मोहन शुक्ला , TI बी.एल. मंडलोई सहित बड़ी संख्या में स्वजन पहुंच गए थे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

विधायक केदार डावर ने बताया कि अभिनव 23 मार्च की शाम 4 बजे घर से चाकलेट लेने के लिए निकला था। अंतिम बार उसकी मां से बातचीत हुई। मां ने ही उसे 10 रुपये दिए थे। वह बुलेट से दुकान पर गया, लेकिन उसके बाद फिर लौटकर नहीं आया। रिश्तेदारों के यहां ढूंढने पर भी कोई पता नहीं चला। घटना वाले दिन से मोबाइल भी बंद आ रहा था गाड़ी लापता थी।

रिश्तेदारों द्वारा अगले दिन सूचना दिए जाने पर पुलिस ने CCTV कैमरों के फुटेज तथा मोबाइल काल रिकार्ड के आधार पर विवेचना आरंभ की थी। अंतिम काल पर जिन लोगों से बात हुई थी, उन्हीं की निशानदेही से मामले का खुलासा हुआ है। विधायक डावर ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए उचित जांच की मांग की। डावर ने कहा कि खरगोन जैसे शांत जिले में इस तरह की घटनाएं आम लोगों के मन में भय पैदा करती है। डावर ने कहा कि उनके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है। हत्या के पीछे आरोपितों का क्या मकसद था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से हत्या करने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस गिरफ्त में आए युवकों ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को दोनों ने भीकनगांव से खरगोन आकर अभिनय को फोन कर बुलाया था। अभिनय अपनी बुलेट लेकर उनके पास पहुंचा, इसके बाद उन्होंने खरगोन बिस्टान मार्ग पर बीयर पी। आरोपितों ने कुछ दिन के लिए अभिनय से उसकी बुलेट मांगी। इस पर विवाद होने पर उन्होंने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार किया। इससे अभिनय बेहोश हो गया। इसके बाद वे उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड ले गए और नायलोन की मजबूत रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH