पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद खुद को मारा चाकू , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद खुद को मारा चाकू , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
उज्जैन 29 मार्च 2023 - नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम टंकारिया में एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी व नाबालिग पुत्री को चाकू मार दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

नरवर थाना प्रभारी संजय मंडलोई ने बताया कि ग्राम टंकारिया निवासी ओंकार पुत्र भागीरथ नरवरिया उम्र 50 वर्ष ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी ताराबाई उम्र 45 वर्ष तथा पुत्री रवीना उम्र 15 वर्ष को चाकू मार दिए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी व बेटी की हत्या करने के बाद ओंकार ने खुद को भी चाकू मार लिए। पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतका ताराबाई के भाई सुरेश चौहान निवासी ग्राम दत्तोतर ने बताया कि उसके जीजा ओंकार का अपने भाई से 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि जीजा ने उसकी बहन तथा भांजी की हत्या क्यों की यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। महिला व बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर टीआइ व पुलिस बल मौके पर पहुंचा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों तथा स्वजन के बयान के बाद ही घटना के कारणों पता चलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH