महादेव सट्टा बुक एप का जांजगीर चाम्पा कनेक्सन ध्वस्त , सात आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 28-03-2023 11:40:48 PM
जांजगीर चाम्पा 28 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा ने नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहु , चन्द्रकांत साहू , राखी लाल साहू , तुलेस यादव , सुनील साहू , शिवरीनारायण मे रहने वाले चिरंजीव केशरवानी और अकलतरा मे रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिल कर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक मे एक अच्छी स्कीम आई है जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू मे 05 हजार रुपए बैक मे जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा उसके एक दो माह बाद मे 25 हजार रुपए मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सट्टा बुक एप मे देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 111/23 धारा 420,34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तार हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियो के ठिकानो पर दबिस दी गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी
01. चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण
02. अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा
03. चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी
04 चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी
05 राखीलाल साहू उम्र 33 साल साकिन पोड़ी
06. तुलेश यादव उम्र 27 साल निवासी पोड़ी राछा
07. सुनील साहू उम्र 21 साल सा पोड़ी राछा
को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि नये लोगों का 5000 रू मे नया बैक खाता खुलवाने पर एक माह बाद 25000 रू मिलेगा ऐसी लालच देकर ग्राहक से 5000 रू और उनकी आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी लेकर बैक में खाता खुलवा लेते थे। उस खाता को महादेव सटटा बुक एप वालो को दे देते थे जिसके एवज मे उन्हें 25000 रू प्रति बैंक खाता के हिसाब से राशि प्राप्त होती थी जिसको आपस में बंटवारा कर लेते थे।
आरोपी चिरंजीव केशरवानी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी के आईडी के माध्यम से लोकल स्तर पर महादेव एप सट्टा के क्वाईन से पैसे में ट्रांसफर को आपरेट करते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी लगभग 01 वर्ष पूर्व दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है।
आरोपियो के कब्जे से मोबाइल जिसके माध्यम से धोखाधड़ी करते थे ग्राहक के बैंक खाता एवं दस्तावेज को जप्त कर आरोपियों को आज दिनांक 28 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जायेगा। प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही प्रकरण में सम्मिलित 01 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण मे अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध मे विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

















