अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम , छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम , छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
नई दिल्ली 28 मार्च 2023 - देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बुधवार, 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इससे कुछ राज्यों में लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। 28 मार्च की रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। ये स्थिति 5 अप्रैल तक जारी रह सकती है और इस दौरान भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। वहीं, 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि 30 मार्च को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि की संभावनाएं मौसम विभाग जता रहा है। आईएमडी ने 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट और मध्यम बारिश हो सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH