कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल के आई सी यू में लगी आग 08 संक्रमितों की मौत ,,

देश , 06-08-2020 5:33:25 PM
Anil Tamboli
कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल के आई सी यू में लगी आग 08 संक्रमितों की मौत ,,
अहमदाबाद 06 अगस्त 2020 - गुजरात के अहमदाबाद के नवरंगपुरा में गुरुवार तड़के एक कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई। इस अग्निकांड में 08 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले सभी मरीज कोविड पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा की है। वहीं सीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम विजय रुपाणी ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह की अगुवाई में टीम को 3 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपये प्रत्येक देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी। जानकारी के मुताबिक नवरंगपुरा के Covid-19 डेडिकेटेड श्रेय अस्पताल में सुबह करीब साढ़े तीन बजे आ लगी।

जानकारी के मुताबिक आग ICU में लगी और फिर वह फैलती चली गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। चौथे फ्लोर पर आईसीयू वार्ड में आग लगी। शुरुआती रिपोर्ट में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

इस अग्निकांड में आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। 50 से ज्यादा मरीजों को फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू कर लिया। बताया जा रहा है कि 40 मरीजों को अस्पताल के दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH