जनपद पंचायत अध्‍यक्ष 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनपद पंचायत अध्‍यक्ष 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
नीमच 27 मार्च 2023 - जावद जनपद पंचायत अध्‍यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा गया है।जानकारी के अनुसार आवेदक बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 05 लाख स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से 50 हजार रिश्वत मांगी गई थी। यह राश‍ि लेते हुए जावद जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्‍त निरीक्षक बसंत श्रीवास्‍तव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

बताया गया है कि नीमच जिले में पहली बार रिश्‍वत मामले में यह बड़ी कार्रवाई हुई है। कमीशन की राश‍ि देने के लिए जैसे ही सरपंच बलराम जाट जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और जनपद अध्‍यक्ष को नोट दिए तभी लोकायुक्‍त टीम ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्‍त अधिकारियों के अनुसार इस मामले में 21 मार्च को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त को श‍िकायत की गई थी। इसके बाद जनपद अध्‍यक्ष को पकड़ने की योजना बनाई गई। आरोपित के खिलाफ भ्रष्‍टाचार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। अभी जनपद अध्‍यक्ष को नोटिस देकर छोड़ द‍िया जाएगा। इसके बाद अभियोग प्रस्‍तुत किया जाएगा, तब गोपाल चारण को न्‍यायालय में जमानत करवानी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH