134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार
नई दिल्ली 27 मार्च 2023 - देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है ताजा खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1805 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से पार हो गई है। 134 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या इतना हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 3.19 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है मंत्रालय द्वारा सुबह 08 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। इससे पहले रविवार को यह संख्या 9,433 थी।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 06 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत की सूचना है। वहीं केरल में दो मरीजों की जान गई है।

इस तरह देश में महामारी से संक्रमित होने वाली कुल मरीजों की संख्या कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई है।

इससे पहले रविवार को 149 दिनों बाद एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 1890 नए मामले सामने आए थे। तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सक्रिय मामले बढ़कर अब 9,433 हो गए थे। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक केस बीते वर्ष 28 अक्टूबर को 2,208 सामने आए थे। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल 220.65 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH