प्रदेश में कल से लॉक डाउन या अन लॉक क्या बन रहे है हालात , पढ़े पूरी खबर ,,

छत्तीसगढ़ , 06-08-2020 5:17:19 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में कल से लॉक डाउन या अन लॉक क्या बन रहे है हालात , पढ़े पूरी खबर ,,
रायपुर 06 अगस्त 2020 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों और संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 06 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया था। अब 07 अगस्त से लॉकडाउन खत्म होने वाला है। अब दुकानों और बाजारों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सभी जिलों में संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा हुई, फिर तय किया गया है कि अब जिलों में लॉकडाउन का फैसला कलेक्टर लेंगे।

वहीं, बैठक के बाद रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बेमेतरा जिले के कलेक्टरों को को निर्देश दिया गया है कि वे हालात के अनुसार स्थानीय व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर दुकानों और बाजारों को खोलने का टाइम तय करें। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि रायपुर और दुर्ग में सात अगस्त से लाॅकडाउन खुल जाएगा, लेकिन दुकानें सिर्फ शाम चार बजे से पांच बजे तक ही खुलेंगी।

लॉकडाउन खोलने को लेकर रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गुरुवार को व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी तथ्यों पर चर्चा के बाद यह तय किया जाएगा कि दुकानें कितने बजे तक खोली जाए। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों को इस बात का सख्त निर्देश दिया जाएगा कि वे लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने लॉकडाउन खोलने को लेकर कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर अप्रत्याशित स्थिति नहीं हुई तो दुकानें सामान्य तरीके से खुलेंगी। अनलॉक के बाद दुकानों को खोलने के समय में कोई बदलाव की आवश्यकता हुई, तो व्यापारिक संगठनों से बात कर फैसला लिया जाएगा।

दुर्ग कलेक्टर नरेंद्र भूरे ने भी शहर के व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई है। इस दौरान वे भी सभी तथ्यों पर चर्चा कर दुकानों को खोलने के समय का फैसला करेंगे।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH