चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी माँ , 3 बच्‍चों की मौत , तैरकर बाहर आ गई माँ

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी माँ , 3 बच्‍चों की मौत , तैरकर बाहर आ गई माँ
बुराहनपुर 27 मार्च 2023 - बुरहानपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। खकनार थाना क्षेत्र में एक मां अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इसमें तीन बच्‍चों की मौत हो गई। मां इस दौरान तैरकर कुएं से बाहर आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला टिकाबर्डी फालिया गांव का है। यहां रविवार दोपहर चार से पांच बजे के बीच एक महिला अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इसमें से तीन छोटे बच्‍चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच मां तैरकर बाहर आ गई, जबकि एक सात साल की बच्‍ची बेहोश हालत में मिली है।

कुछ लोगों के अनुसार मां और सात साल की बच्‍ची खेत पर बेहोश मिली है। बताया गया है कि डेढ़ साल के बालक, तीन और साढ़े चार साल की बाल‍िका की इस घटना में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही खकनार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार प्रमिला नामक महिला का उसके पति रमेश के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद क्रोधित होकर महिला अपने बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया गया कि पति ने अपनी पत्‍नी से खेत में महुआ बीनने के लिए साथ चलने को कहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH