सबसे महंगे स्कूल में छापा , प्राचार्य के कमरे से शराब , कंडोम और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद , स्कूल सील

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सबसे महंगे स्कूल में छापा , प्राचार्य के कमरे से शराब , कंडोम और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद , स्कूल सील
मुरैना 26 मार्च 2023 - बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम को निरीक्षण के दौरान मिशनरीज स्कूल के प्राचार्य के कमरे से कुछ ऐसी आपत्तिजनक सामग्री मिली कि जिन्हें देखकर सभी हैरत में पड़ गए। कमरे के अंदर रखे कार्टून में शराब की बोतले और आपत्तिजनक सामग्री थी। ये पूरा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबसे महंगे कहे जाने वाले स्कूल सेंट मैरी का है। प्राचार्य (फादर) का नाम डायनोसियस आरबी है, जिनका आवास भी स्कूल भवन में ही था।

दरसअल, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा अपनी टीम के साथ शनिवार को निरीक्षण में मुरैना पहुंची थी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ ग्वालियर हाइवे पर स्थित मिशनरीज स्कूल सेंट मैरी पहुंची। स्कूल के निरीक्षण के दौरान निवेदिता शर्मा स्कूल के प्रिंसिपल डायनोसियस आरबी के आवास पर भी पहुंची। आवास के कमरे की तलाशी ली गई तो एक कार्टून में कुछ ऐसी वस्तुएं मिली कि जिसे देखकर सभी की आंखे फटी की फटी रह गई। एक कार्टून में महंगी शराब की कई बोतलें और कंडोम के पैकेट सहित आपत्तिजनक सामग्री थी।

प्रिंसिपल से जब इन सामग्री के बारे में पूछा गया तो उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद महिला बाल संरक्षण की टीम ने इसकी शिकायत आबकारी विभाग को दी। आबकारी विभाग ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर सामग्री को जब्त किया। साथ ही कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी प्राचार्य को जेल भी भेज दिया गया है।

वही बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने मीडिया से चर्चा में बताया कि स्कूल में आवास बनाकर रहने की अनुमति नहीं रहती। प्राचार्य के कमरे से शराब और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। कलेक्टर को मान्यता निरस्त करने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH