चुनावी साल में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका मोना सुस्तानी , ऊषा चौधरी और प्रीतम लोधी भाजपा में हुए शामिल

मध्य प्रदेश , 26-03-2023 10:13:21 PM
Anil Tamboli
चुनावी साल में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका मोना सुस्तानी , ऊषा चौधरी और प्रीतम लोधी भाजपा में हुए शामिल
भोपाल 26 मार्च 2023 - चुनावी साल में मप्र कांग्रेस को रविवार को एक झटका लगा। दिग्‍विजय सिंह की करीबी मानी जाने वाली कांग्रेस नेत्री मोना सुस्‍तानी ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में CM शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वी.डी. शर्मा ने उन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। इसके साथ-साथ भाजपा से निष्‍काषित प्रीतम लोधी की भी पार्टी में वापसी हो गई। इसके अलावा ऊषा चौधरी बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। उपचुनाव में रैगांव से बसपा उम्मीदवार थीं ऊषा।

बता दे कि मोना सुस्तानी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकले काफी समय से चल रही थी। मोना सुस्तानी को कांग्रेस पार्टी द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव के समय उम्मीदवार बनाया था। उनका सामना भाजपा के तत्कालीन सांसद रोडमल नागर से हुआ था। हालांकि इस चुनाव में मोना सुस्तानी को करारी हार का सामना करना प़डा था व अब तक के इतिहास में सबसे अधिक 4 लाख 28 हजार से अधिक वोटों से हारी थी। इसके पहले वह कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रही है। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य व एक बार जनपद सदस्य भी रही हैं। उनके पति ललित सुस्तानी राजगढ़ के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ से दो बार विधायक व दिग्विजयसिंह सरकार में एमपी एग्रो के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

हाल ही में जिस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजगढ़ जिले से सटे आगर जिले से होकर गुजरी, उस समय जिले के सारे नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगे थे, लेकिन मोना सुस्तानी उस पूरे समय में उक्त आयोजनों से दूर थी व जिले से बाहर थी। इसके अलावा वह कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली जाकर भी मिली थी। हालांकि इसके पीछे उन्होंने निजी कार्य बताया था। इसके अलावा वह काफी समय से कांग्रेस के पार्टीगत कार्यक्रमों से दूर थी। वह आयोजनों, धरना-प्रदर्शनों मे भी भाग नहीं ले रही थी। इसी बीच रविवार को उन्होंने भाजपाध्यक्ष जेपी नडडा के समक्ष भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH