जांजगीर चाम्पा - आदतन गुण्डा बदमाश अग्नि सिंह हुआ तड़ीपार , इन जिलों में एक साल तक नही कर सकेगा प्रवेश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुण्डा बदमाश अग्नि सिंह हुआ तड़ीपार , इन जिलों में एक साल तक नही कर सकेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा 25 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अग्नि सिंह निवासी भैंसो वर्ष 2012 से लगातार विभिन्न प्रकार के संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराधों में संलिप्त रहा है। क्षेत्र में असमाजिक तत्वों से गुटबाजी कर लोगों के साथ मारपीट करने एवं आदतन अपराधी होने से क्षेत्र के आमजन में भय व्याप्त है। 

अनावेदक के विरूद्ध थाना पामगढ़ में (01). अपराध क्रमांक 236/2013 धारा 34(1) क आबकारी अधिनियम (02) अपराध क्रमांक 144/2011 धारा 294,506बी, 323, 341, 34 भादवि (03) अपराध क्रमांक 362/2015 धारा 36 सी आबकारी अधिनियम (04) अपराध क्रमांक 215/2018 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (05) अपराध क्रमांक 409/2020 धारा 452,294,506,323,34 भादवि कायम किया गया है। जिसमें से 01 प्रकरण में माननीय द्वारा दण्डित किया गया है एवं 04 प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। 

इसके विरूद्ध धारा 107,116(3) जाफौ के तहत् 10 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है परंतु इसके आदतन अपराध, गुण्डागर्दी एवं मारपीट करने की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके फलस्वरूप अग्नि सिंह निवासी भैंसो को जिला जांजगीर-चांपा के सरहदी जिले सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा-बाजार से जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु जिला दण्डाधिकारी जांजगीर चांपा की ओर प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। जिनके द्वारा छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत् अग्नि सिंह निवासी भैंसो को 01 वर्ष की कालावधि के लिये जांजगीर-चांपा एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बलौदा-बाजार जिलो की सीमाओं से बाहर चले जाने एवं बिना अनुमति के उक्त जिलों की सीमा अंदर प्रवेश नहीं करने का आदेश जारी किया गया।
        
आदेश की तामीली हेतु तत्काल थाना प्रभारी पामगढ़ को आदेश की प्रति देकर उसके निवास स्थान भेजा गया। विधिवत गाँव मे कोटवार से मुनादी कराई गई एवं आरोपी के घर मे नही मिलने से आदेश की प्रति उसके घर मे चस्पा की गई तथा पंचनामा बनाया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH