दुर्ग से रायगढ़ के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए करना होगा और इंतजार , जाने वजह

रायपुर , 25-03-2023 5:09:30 PM
Anil Tamboli
दुर्ग से रायगढ़ के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए करना होगा और इंतजार , जाने वजह
रायपुर 25 मार्च 2023 - दुर्ग से रायगढ़ के बीच प्रस्तावित एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने में अड़ंगा लग गया है। इसकी चर्चा रेलवे मंडल में होने लगी है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर से नागपुर के बीच पहले से दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं हो रहा है। यही वजह है कि दुर्ग से रायगढ़ के बीच प्रस्तावित नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तारीख तय करने में रेलवे बोर्ड हिचक रहा है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ एक और वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए पहले ही दुर्ग के रेलवे कर्मियों को ट्रेनिंग में मुंबई और बिलासपुर भेजा है। वहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन भेजने से पहले किस तरह से वाशिंग लाइन में रख-रखाव और सफाई की जाती है, इसका प्रशिक्षण रेलवे कर्मियों को दिया जा रहा है। दुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप वाशिंग लाइन में नया पीट तैयार किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भिलाई-दुर्ग से रायगढ़ के मध्य रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी जारी है, इसके लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप वाशिंग लाइन में नया पीट तैयार किया जा चुका है। यहां पर पहले भी पीट बना हुआ है, जहां वाशिंग का काम किया जाता है। वर्तमान में जो पीट तैयार किया गया है। वह वंदे भारत एक्सप्रेस के हिसाब से बनाया गया है।

बिलासपुर से नागपुर के मध्य दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं हो रहा है। यही वजह है कि दुर्ग से रायगढ़ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तारीख तय करने में रेलवे के बड़े अफसर हिचक रहे हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही तारीख तय कर ली जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस पहले ही बिलासपुर और नागपुर के मध्य दिसंबर 2022 से चल रही है। इसके बाद दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी उस रूट पर चलाना सही है या नहीं, इस पर रेलवे के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। नए रूट को लेकर भी चर्चा की जा रही है कि इससे भी बेहतर रूट कौन सा हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH