गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर फिर साधा निशाना , बोले जेल जाने से डरते नहीं तो जमानत क्‍यों लेते हैं ?

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर फिर साधा निशाना , बोले जेल जाने से डरते नहीं तो जमानत क्‍यों लेते हैं ?
भोपाल 24 मार्च 2023 - कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को वर्ष 2018 में दिए गए एक आपत्‍तिजनक बयान को लेकर गुजरात के सूरत में एक अदालत द्वारा दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाए जाने को लेकर देश भर में सियासी बवाल मचा है। इसी मुद्दे के बहाने प्रदेश के गृहमंत्री व भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने एक बार फिर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। 

शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान उन्‍होंने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस के कई लोगों के ट्वीट देखे। उसमें कहा गया कि वह (राहुल) अपराधी नहीं हैं। हम कब कह रहे हैं कि अपराधी हैं, लेकिन सात बार जमानत पर तो हैं। अब सात बार जमानत पर क्यों है, उन्‍हें यह बताना चाहिए। तीन बार अदालत से माफी क्यों मांगी है, यह बताएं। राहुल गांधी अगर जेल जाने से डरते नहीं हैं तो फिर जमानत क्यों लेते हैं? राहुल गांधी अगर सत्य बोलते हैं तो कोर्ट में माफी क्यों मांगते हैं? विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलने की आदत और देश में रह कर देश के लोगों बदनाम करने की आदत जिन व्यक्तियों को होती है, उनके बारे में इस तरह के निर्णय आ जाते हैं।

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने 'गजवा ए हिंद' माड्यूल को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि ग्वालियर में 'गजवा-ए-हिंद' आतंकी मॉड्यूल मामले में NIA और मध्यप्रदेश पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की है। मध्यप्रदेश की पुलिस लगातार इस तरह के लोगों पर नजर बनाए हुए है। इस तरह की किसी भी गतिविधि को प्रदेश में सर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस तरह की मानसिकता को हम ही कुचल देंगे।

कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर नरोत्‍तम ने कहा कि आपदा की घड़ी में जनता के बीच नहीं जाने वाले दिग्विजय सिंह और कमल नाथ चुनाव में हार के डर से ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना कांग्रेस और उसके नेताओं की आदत बन गई है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH