अवैध संबंध के शक में रिश्तों का कत्ल , 77 साल के पिता ने बेटे को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में रिश्तों का कत्ल , 77 साल के पिता ने बेटे को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
खरगोन 23 मार्च 2023 - मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार को 77 साल के एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. हत्या के बाद बुजुर्ग ने बड़वाह पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.पुलिस के मुताबिक इस बुजुर्ग ने अपने जवान बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.इस मामले के आरोपी पिता को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.इसी बात पर दोनों में विवाद होता रहता था. बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी. बेटा बीच-बचाव के लिए आया था.इस हत्याकांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग को अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था. इस बात पर अक्सर बुजुर्ग की उसके बेटे से लड़ाई होती थी. बुजुर्ग की पत्नी ने अपने बेटे की मौत के बाद अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बुजुर्ग ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर करते हुए कहा,मैं झूठ नहीं बोलूंगा भले ही आप मुझे फांसी पर चढ़ा दो. मैं मरने को तैयार हूं. मेरा बेटा मुझे पिछले 10 सालों से जान से मारने की कोशिश कर रहा था. मैं अगर उसे नहीं मारता तो वह मुझे मौत के घाट उतार देता।

यह हादसा खरगोन के आगरवाड़ा गांव की है. वहां के निवासी 77 साल के छतर सिंह ने अपने बेटे राकेश की हत्या कर दी. हत्या के बाद खून से सने हुए कपड़े पहने हुए छतर सिंह आत्मसमर्पण करने पुलिस स्टेशन पहुंचा. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गांव वालों की मदद से आनन-फानन में राकेश को हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को छतर सिंह और उनकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. इस दौरान उनका बेटा राकेश बीच-बचाव करने आ गया. उसकी छतर सिंह से कहासुनी हो गई. इसके बाद गुस्साए छतर सिंह अपने बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया. हत्या करने के बाद छतर सिंह वहां से चला गया.उसने बड़वाह थाने पहुंचकर पुलिस को खुद ही इस मामले की जानकारी दी।

गांव वालों के मुताबिक छतर सिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इस बात को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता था. छतर सिंह अपने बिस्तर के नीचे चाकू रखकर सोता था. पुलिस के मुताबिक छतर सिंह की पत्नी कुसुम बाई ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कुसुम ने आरोप लगाया है कि छतर सिंह उसके चरित्र पर शक करते हैं. बुधवार को इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान उनका बेटा वहां पहुंचा.दोनों में कहासुनी हुई. इस दौरान छतर सिंह ने राकेश के पेट में चाकू घोंप दिया. पुलिस ने बताया कि छतर सिंह भी घायल हुआ है. उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH