सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , अब CBI करेगी मामले की जाँच ,,

देश , 05-08-2020 7:39:26 PM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , अब CBI करेगी मामले की जाँच ,,
नई दिल्ली 05 अगस्त 2020 -  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच CBI से कराने की मांग के अनुरोध को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
बिहार सरकार ने सुशांत की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) से कराने की सिफारिश की है। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया कि सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश केंद्र सरकार ने स्वीकार कर ली है। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर अपने खिलाफ पटना में दायर केस को मुंबई में स्थानांतरित करने की मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से पेश वकील विकास सिंह ने शीर्ष अदालत को बताया कि बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में क्वरंटाइन किया गया है। ऐसा केवल साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए किया गया। सुशांत के पिता के वकील ने कोर्ट से मामले में बिहार पुलिस का सहयोग करने का निर्देश मुंबई पुलिस को जारी करने का अनुरोध किया। 

अर्जी की सुनवाई करते हुए जस्टिस रॉय ने अपनी टिप्पणी में कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं, महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच CBI से कराने की अधिसूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी। जस्टिस रॉय ने कहा कि बिहार पुलिस ने पहले ही जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस पर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि केंद्र ने सिद्धांतत: सीबीआई जांच की मांग का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। महाधिवक्ता ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो सरकार आज शाम तक सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर देगी।

सभी पक्षों को हलफनामा दायर करने का निर्देश
कोर्ट ने मामले की जांच पर महाराष्ट्र सरकार से हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। साथ ही सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह करेगा। रिया के वकील ने कोर्ट से प्रोटेक्टिव ऑर्डर की मांग की थी लेकिन शीर्ष अदालत ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया।   

सोर्स - टाइम्स नाउ 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH