छत्तीसगढ़ - अमित शाह के बस्‍तर के दौरे का नक्सलियों ने किया विरोध , दंतेवाड़ा में दो वाहनों में लगाई आग

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अमित शाह के बस्‍तर के दौरे का नक्सलियों ने किया विरोध , दंतेवाड़ा में दो वाहनों में लगाई आग
दंतेवाड़ा 23 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्‍पात मचाया है। नारायणपुर में सड़क निर्माण ने लगी वाहनों में आगजनी के बाद दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के पढापुर में बुधवार रात करीब बारह बजे नक्सलियों ने रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। साथ ही यहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद इसी से लगे हुए बचेली नगरीय क्षेत्र में भी नक्सलियों ने दस्तक देकर यहां पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक यूनियन की दस चक्का वाहन में भी आगजनी की। आगजनी से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बचेली में थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। किरंदुल थाना क्षेत्र में भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बिना किसी सुरक्षा के रेलवे दोहरीकरण का काम चल रहा है। साथ ही रात को भी सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस की रात्रि गश्‍त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

आगजनी स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे फेंके, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का नक्सलियों ने विरोध किया है। नक्सलियों ने पर्चें में कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने बस्तर संभाग में हवाई हमले बंद करने और देश की संपदा को बचाने अमित शाह के दौरे का विरोध की बातें लिखी हैं। नक्सलियों ने भूपेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है। पर्चा नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो के द्वारा जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH