क्या साल 2023 में एक बार फिर होगा लॉकडाउन , क्या कोरोना का नया वैरिएंट फिर मचाएगा तबाही , पढ़े पृरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या साल 2023 में एक बार फिर होगा लॉकडाउन , क्या कोरोना का नया वैरिएंट फिर मचाएगा तबाही , पढ़े पृरी खबर
नई दिल्ली 23 मार्च 2023 - देश में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। बुधवार को संक्रमण के 1134 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो मंगलवार की तुलना में अधिक हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 7 हजार के पार पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल से हैं, जहां 1921 मामले दर्ज किये गये हैं। चिंता की बात यह है कि अब कोरोना की संक्रमण दर ( पॉजिटिविटी रेट) भी बढ़ रही है। तीन राज्यों में ये पांच फीसदी के पार पहुंच गई है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 5 प्रतिशत से ज्यादा की संक्रमण दर कोविड के तेजी से फैलने की ओर इशारा करती है और इसे रोकने के लिए कदम उठाना शुरु कर देना चाहिए।

केरल के अलावा हिमाचल प्रदेश, गोवा और देश की राजधानी दिल्ली में कोविड की संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। इन तीनों ही राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि एक सप्ताह पहले तक यह दर केवल 2 फीसदी थी। केरल में ज्यादा केस इसलिए आते हैं क्योंकि वहां टेस्टिंग ज्यादा है और देशभर से लाखों लोग और विदेशी भी घूमने जाते हैं। पिछले तीन सालों में कोविड के पैटर्न में एक बात कॉमन है कि केरल से ही कोविड के केस बढ़ने की शुरुआत होती है. केरल में कोरोना को लेकर अच्छी ट्रेसिंग होती है. वहां टेस्ट भी अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा किए जाते हैं. इस वजह से अधिक केस रिपोर्ट होते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक भारत में कोविड एंडेमिक फेज में है और मौसम में बदलाव की वजह से वायरस एक्टिव हुआ है। इस मौसम में वायरस के एक्टिव होने की वजह से ऐसा हो रहा है. लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में वायरस को पनपने का मौका मिल रहा है. लेकिन किसी नई लहर का खतरा नहीं है। कोविड अब केवल एक फ्लू की तरह ही बन गया है. अभी कुछ दिनों तक देश में कोविड के केस बढ़ सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लू भी फैल रहा है और लोगों को खांसी-जुकाम की शिकायत हो रही है. लोग कोविड टेस्ट भी करा रहे हैं, जिसमें कुछ केस पॉजिटिव मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के पीछे कोविड-19 का XBB 1.16 वैरिएंट है। यह कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के रिकॉम्बिनेशन XBB वैरिएंट का सब-टाइप है जो देश में तेजी से फैल रहा है। सबसे पहले जनवरी 2023 की शुरुआत में XBB1.16 की पहचान की गई थी। उसके बाद यह वैरिएंट अमेरिका, ब्रुनेई, सिंगापुर, चीन और यूके समेत कम से कम 12 देशों में पाया गया है, जिसमें से सबसे अधिक मामले भारत में पाए गए हैं। INSACOG के नए आंकड़ों के अनुसार, देश में XBB1.16 के अब तक 76 मामले सामने आए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH