तेज रफ्तार मालगाड़ी ने बदल लिया ट्रैक , अप ट्रेक से डाउन लाईन पर गई ट्रेन , रेल परिचालन हुआ ठप्प

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार मालगाड़ी ने बदल लिया ट्रैक , अप ट्रेक से डाउन लाईन पर गई ट्रेन , रेल परिचालन हुआ ठप्प
इटारसी 22 मार्च 2023 - बुधवार शाम करीब 5:30 बजे जबलपुर रेलखंड पर बागरा तवा के पास कोयले से भरी एक मालगाड़ी अप ट्रैक से दूसरे डाउन ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे के बाद जबलपुर रूट पर रेल यातायात बुरी तरह बाधित हो गया।

जबलपुर-इलाहाबाद जा रही कई ट्रेनों को इटारसी स्टेशन पर रोका गया, वहीं पिपरिया स्टेशन पर भी कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। इस रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से चल रही हैं। रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। आशंका है कि चालक दल की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

रेल सूत्रों के अनुसार कोयले का लोड लेकर जबलपुर से इटारसी तरफ आ रही मालगाड़ी तकनीकी खराबी की वजह से शाम करीब 5:30 बजे अपलाइन छोड़कर डाउन ट्रैक पर आ गई, संयोग से यहां बड़ा हादसा नहीं हुआ, चूंकि उस वक्त डाउन ट्रेक पर कोई ट्रेन नहीं थी, यदि कोई ट्रैक होती तो यहां बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

ट्रेन परिचालन में इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जबलपुर मंडल के सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसकी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस हादसे से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

घटना के बाद कुछ घंटों के लिए जबलपुर रूट की ट्रेनों के पहिए थम गए। बताया जा रहा है कि इटारसी से जबलपुर की ओर जाने वाले भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, बरौनी स्पेशल, रक्सौल एक्सप्रेस , जनशताब्दी एक्सप्रेस, कटनी भुसावल, वाराणसी सुपर, ताप्ती गंगा, काशी एक्सप्रेस के शेड्यूल पर असर पड़ा है। यातायात सुचारू होने पर धीरे-धीरे दाेनों रूट की ट्रेनों को चलाया गया।

इटारसी में हादसे की वजह से जनशताब्दी, अमरकंटक एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। जबलपुर से आने वाली वेरावल, सोमनाथ, इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार हुई। पिपरिया स्टेशन पर राजकोट समेत अन्य ट्रेनों को खड़ा किया गया, इस वजह से यात्री भी परेशान हुए।
हादसे के कारण बंगाली आउटर पर अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22 183 को प्लेटफार्म 6 पर, डोलरिया में ट्रेन नंबर 5548 को, ट्रेन नंबर 11127 को बनापुरा में, ट्रेन नंबर 19045 को चारखेड़ा स्टेशन पर, ट्रेन 5945 को पगढाल में, 22687 को टिमरनी में और ट्रेन नंबर 5017 काशी एक्सप्रेस को भिरंगी स्टेशन पर रोका गया। रेलवे द्वारा ट्रक को क्लियर करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रात 9 बजे तक इस रूट को रोकी गई ट्रेनों के लिए खोल दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH